Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वायु प्रदूषण को लेकर कटे अब तक सात हजार से अधिक वाहनों के चालान, 13 ऐसे स्थान चिह्नित जहां अतिक्रमण से लगता है जाम

नोएडा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट और नोएडा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अलग-अलग चरणों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रेप -1, ग्रेप -2 और ग्रेप -3 लागू रहने के समय सात हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए।

वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले कुछ वाहनों को सीज भी किया गया है। पुलिस और प्राधिकरण की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना ही नहीं, बल्कि सड़कों पर लगने वाले जाम और उससे होने वाले वायु प्रदूषण को भी कम करना है।

अधिकारियों के मुताबिक, वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण कारण है। इसके अलावा सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते होने वाला ट्रैफिक कंजेशन भी प्रदूषण बढ़ाने में भूमिका निभाता है। जाम में फंसे वाहनों के लगातार चलते रहने और रुक-रुककर चलने से ईंधन की खपत के साथ उत्सर्जन भी बढ़ता है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक विभाग ने नोएडा के 13 ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां अतिक्रमण और अन्य कारणों से अक्सर यातायात बाधित होता है।

इन स्थानों की सूची तैयार कर नोएडा प्राधिकरण को भेजी गई है। इसमें शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ बॉर्डर एरिया के स्थान भी शामिल हैं। इन जगहों पर अतिक्रमण हटाने और यातायात के सुचारु संचालन के लिए दोनों विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। ट्रैफिक विभाग का मानना है कि यदि इन 13 स्थानों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाए तो वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। इससे अनावश्यक रूप से सड़कों पर लगने वाले जाम में कमी आएगी और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और यातायात पुलिस के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन कराने के साथ ही नोएडा पुलिस आम लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सीएक्यूएम के आदेशों और ग्रेप के दिशा-निर्देशों से संबंधित बैनर और पोस्टर लगवाए गए हैं। इनके माध्यम से वाहन चालकों और आम नागरिकों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित नियमों की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग स्वयं भी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करें।

डीसीपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रेप के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और सीज करने जैसी कार्रवाई आगे भी की जाएगी। पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की इस संयुक्त रणनीति में एक तरफ प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमण और ट्रैफिक कंजेशन को खत्म करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-25 16:30:02

Share:

Leave A Reviews

Related News