Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश के नेता प्रतिपक्ष शफीकुर रहमान से की मुलाकात

ढाका, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने समारोह के इतर बांग्लादेश के नेता प्रतिपक्ष और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान से शिष्टाचार भेंट की।

ढाका, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने समारोह के इतर बांग्लादेश के नेता प्रतिपक्ष और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान से शिष्टाचार भेंट की।

विदेश सचिव ने डॉ. रहमान को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और बांग्लादेश के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध लोगों के बीच जुड़ाव पर आधारित हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग का दायरा व्यापक और जन-केन्द्रित है।

डॉ. शफीकुर रहमान ने भी दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत और ऐतिहासिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की।

इसी क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। यह भेंट नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुई।

ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश के प्रयासों में सहयोग देने को तैयार है।”

बैठक के दौरान बिरला ने प्रधानमंत्री रहमान को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और भारत आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह ने भी ‘एक्स’ पर साझा बयान में बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग का एजेंडा जन-केन्द्रित रहेगा और आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने 13वें संसदीय चुनाव में निर्णायक जीत के बाद बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। नई सरकार के गठन के साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News