Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर के विवेक गुप्ता का आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रामनगर क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में पदस्थ जय कुमार गुप्ता के पुत्र विवेक गुप्ता का आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयन हुआ है। विवेक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

बताया जा रहा है कि विवेक गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में 600वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

विवेक की सफलता से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवेक की मेहनत और लगन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है तथा उनकी सफलता ने रामनगर का नाम गौरवान्वित किया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News