
मैहर, 20 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा के पहले दल का मैहर जिले में आगमन हुआ। जिले में प्रवेश पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
वडनगर सेवा यात्रा के दौरान यात्रियों ने पोडी में कृषकों से संवाद किया। इस दौरान कृषकों से खेती-किसानी, कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में चर्चा की गई। यात्रियों ने कृषकों के अनुभव जाने और उनकी बातों को सुना।
यात्रा के घुनवारा पहुंचने पर लाड़ली बहनों से संवाद किया गया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी दी। सेवा यात्रियों ने महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।
वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा का मैहर जिले में रात्रि विश्राम होगा। इस दौरान सेवा यात्रियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने सेवा यात्रा के आगमन पर उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए यात्रियों का स्वागत किया।
Leave A Reviews