Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैतूल में कुएं में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम


बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम फोगंरिया मंडाई में कुएं में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गुलाब वरकड़े के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार से मिलने गांव आया था। इसी दौरान गांव के पास स्थित कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाला शव

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आशीष वरकड़े अपने रिश्तेदार से मिलने फोगंरिया मंडाई गांव पहुंचा था। इसी दौरान वह गांव के समीप बने कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेज दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने भी मामले की जांच की मांग की है।

दीपावली के पर्व के बीच हुई इस घटना से परिवार में शोक छा गया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Date & Time : 2026-11-11 10:45:30

Share:

Leave A Reviews

Related News