Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत


शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र अंतर्गत बलबहरा गांव में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहाँ तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन ली हैं।

खलिहान में काम के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, डोडियाटोला निवासी 22 वर्षीय रामकांत साहू अपने पिता सीताराम साहू के साथ बलबहरा गांव में संतोष साहू के खेत पर भूसा लेने गया था। रात के समय जब वे खलिहान में काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। देखते ही देखते आसमान में तेज गर्जना हुई और बिजली सीधे रामकांत के ऊपर गिर गई। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि रामकांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बाल-बाल बचे पिता हृदयविदारक बात यह है कि घटना के वक्त रामकांत के पिता सीताराम साहू उससे महज कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। बिजली गिरने के धमाके से वे भी दहल गए, लेकिन दूरी होने के कारण वे इस हादसे में सुरक्षित बच गए। अपनी आंखों के सामने जवान बेटे को खोने के बाद पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक अपील घटना की सूचना मिलते ही केशवाही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इधर, प्रशासन ने जिले में लगातार बदलते मौसम और आसमानी बिजली की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Share:

Leave A Reviews

Related News