Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उमरिया में तालाब किनारे बिखरे मिले आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, पुलिस ने किया जब्त

उमरिया। उमरिया जिला के जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 19 में स्थित एक तालाब के किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में पाए गए। यह घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी कागजात जब्त कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्थानीय निवासी विनायक चौहान अपने खेत की ओर जा रहे थे। तालाब की मेढ़ के पास उन्हें कागजों का एक बड़ा ढेर दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो कई लोगों के आधार कार्ड, बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बिखरे हुए थे।

मामले को गंभीर मानते हुए विनायक चौहान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली।

थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दस्तावेज यहां कैसे पहुंचे और किसने फेंके। साथ ही कागजों में दर्ज नाम और पते के आधार पर उनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News