
उज्जैन. शहर के ढांचा भवन इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक की 'एकतरफा दीवानगी' उसे जेल की दहलीज तक ले गई. आरोपी अंकित मालवीय, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है, को पुलिस ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
CCTV ने खोला राज
पिछले कुछ दिनों से महिला अपने घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों के गायब होने से परेशान थी. संदेह होने पर जब इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए, तो उसमें अंकित की संदिग्ध गतिविधियां साफ दिखाई दीं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया.
अजीब दलील: "प्यार में किया ऐसा"
थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिना किसी पछतावे के स्वीकार किया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है और इसी 'लगाव' के चलते वह ऐसी हरकतें कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया. फिलहाल आरोपी को जमानत मिल गई है, लेकिन इस घटना ने मोहल्ले में सुरक्षा और निजता को लेकर बहस छेड़ दी है.
Leave A Reviews