Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उचेहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरहर के खेत में गांजे की खेती का खुलासा, 60 पौधे जब्त


उचेहरा। परसमनिया पहाड़ के आलमपुर गांव में परसमनिया पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 छोटे-बड़े हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी चैन सिंह पिता स्वर्गीय होशियार सिंह गोंड, उम्र 54 वर्ष, निवासी आलमपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

अरहर की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आलमपुर गांव के छिरहान बाव क्षेत्र में दबिश दी। तलाशी के दौरान अरहर के खेत के बीच गांजे के हरे पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

18 किलो पौधे, अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये

पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे के 60 छोटे-बड़े पौधों का कुल वजन करीब 18 किलो बताया गया है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेम लाल कुर्वे एवं नागौद एसडीओपी रघु केसरी के निर्देशन में की गई। उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक रामकरण प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, समर भलावी, रत्नेश रावत, बीरबहादुर सिंह, कौशल गुर्जर, अनुराग जायसवाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Date & Time : 2026-11-03 10:23:00

Share:

Leave A Reviews

Related News