Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली की 'सबसे सुरक्षित' कॉलोनी में बड़ी सेंध, चोरों ने 3 सूने घरों को बनाया निशाना, गार्ड्स की मौजूदगी में स्कूटी लेकर हुए फरार

सिंगरौली। जिले की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली NCL जयंत परियोजना की CWS कॉलोनी में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कॉलोनी के तीन बंद पड़े आवासों को निशाना बनाया और लॉकर तोड़कर जमकर उत्पात मचाया। इस घटना ने कॉलोनी की हाई-टेक सुरक्षा और वहां तैनात गार्ड्स की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शादी और छुट्टियों का फायदा उठाया जिन तीन घरों में चोरी हुई, उनके परिवार बच्चों की स्कूल की छुट्टियों और शादी-विवाह के कार्यक्रमों के चलते अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने सूने मकानों की रेकी की और बेहद इत्मीनान से ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घरों के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ और अलमारियों के लॉकर टूटे मिले, जिससे पता चलता है कि चोरों ने काफी समय लेकर कीमती सामानों की तलाश की।

स्कूटी लेकर निकले, पर गेट पर कोई रिकॉर्ड नहीं हैरानी की बात यह है कि चोर कॉलोनी से एक स्कूटी भी चुरा ले गए। कॉलोनी के गेटों पर सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती के बावजूद किसी भी रजिस्टर में उस स्कूटी की बाहर जाने की एंट्री दर्ज नहीं है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब करीब 15 सुरक्षा गार्ड्स की मौजूदगी में ऐसी वारदात हो सकती है, तो आम लोग खुद को सुरक्षित कैसे समझें?

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी की तलाश घटना की सूचना मिलने के बाद विंध्यनगर थाना और जयंत चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के अनुसार, पुलिस कॉलोनी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी में डर और आक्रोश का माहौल है।


Share:

Leave A Reviews

Related News