Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह: कचरा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष; पड़ोसी ने पति-पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर

दमोह (हटा). मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजरा गांव में रविवार सुबह मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. घर के आंगन में कचरा फेंकने जैसी छोटी सी बात पर एक पड़ोसी इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में माता-पिता और बेटा लहूलुहान होकर गिर पड़े.

विवाद की जड़: आंगन की सफाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 40 वर्षीय कल्लो बाई अपने घर की सफाई कर रही थीं. इसी दौरान पड़ोसी बलराम सिंह ने कथित तौर पर उनके आंगन में कचरा झाड़ दिया. जब कल्लो बाई ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ता देख कल्लो बाई के पति ज्ञान सिंह (45) और बेटा महेंद्र सिंह (25) भी वहां पहुंच गए.

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला गुस्से में आपा खो चुके बलराम सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और तीनों पर हमला बोल दिया. हमले में तीनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया.

जबलपुर रेफर किए गए घायल जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ऊर्जा झारिया ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक है. ज्ञान सिंह और उनके बेटे महेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

पुलिस की कार्रवाई हटा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बलराम सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

Share:

Leave A Reviews

Related News