
नीमच. शहर के दशहरा मैदान स्थित प्रतिष्ठित 'सम्राट समोसा एवं कचौरी' भंडार की साख पर उस समय बट्टा लग गया, जब एक ग्राहक के समोसे के अंदर से मरा हुआ कॉकरोच निकला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नीमच प्रशासन और खाद्य विभाग हरकत में आ गया है.
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को एक जागरूक ग्राहक ने दुकान से समोसे पैक करवाए थे. घर जाकर जब समोसा खाने के लिए खोला गया, तो उसके अंदर मसाले के बीच दबा हुआ एक मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया. ग्राहक ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और सबूत के तौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई.
खाद्य विभाग की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई के मानकों में भारी कमी पाई गई.
नोटिस जारी: अधिकारी ने दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.
सख्त चेतावनी: विभाग ने कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने या भारी जुर्माना लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Leave A Reviews