Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुजी एवं विद्यार्थी मिलन समारोह आयोजित, पूर्व विद्यार्थियों और गुरुजनों का हुआ सम्मान


चिचोली। नगर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को गुरुजी एवं विद्यार्थी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके गुरुजनों का भी सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर, कार्यक्रम अध्यक्ष रानी गुप्ता, कार्यक्रम सचिव नीतू माहौरे   अनिल सिंह कुशवाहा, राजेंद्र जैसवाल पार्षद उमेश पेठे , नरेंद्र आर्य जनपद सदस्य सपना इवने  एवं विद्यालय के प्राचार्य एस.आर. माली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात पूर्व विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय में बिताए गए पुराने दिनों की यादें साझा कीं। वहीं शिक्षा संजीवनी अभियान को लेकर अधिकारियों द्वारा प्रेरक व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर, संघर्ष और सफलता के अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए। इस दौरान गुरुजनों के प्रति सम्मान और विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों ने समारोह को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों और गुरुजनों के बीच आत्मीय संबंधों को पुनः मजबूत करना तथा वर्तमान विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित करना रहा।

Date & Time : 2026-11-16 07:31:39

Share:

Leave A Reviews

Related News