
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौतिया में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक अन्य मजदूर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर खेत से गेहूं लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया।
हादसे के समय ट्रैक्टर में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना होते ही चालक और एक मजदूर कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि 32 वर्षीय रतनलाल पिता फगनू बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मजदूर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशीष झरिया के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
Leave A Reviews