Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश, स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी कार्रवाई


मैहर। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला एन-कोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र के पटवारियों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित कराने तथा जिले में कहीं भी अवैध रूप से गांजे की खेती नहीं होने देने के निर्देश दिए।

बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मानस (मादक पदार्थ निषेध सूचना) हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Date & Time : 2026-11-18 11:03:07

Share:

Leave A Reviews

Related News