Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ! 84 मैच, 13 शहर और 65 दिनों का रोमांच; जानें पूरा लेखा-जोखा

बेंगलुरु. क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब तक का सबसे भव्य और लंबा सीजन बनने जा रहा है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो पिछले सीजनों की तुलना में काफी अधिक हैं. सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली भिड़ंत से होगा.

चुनाव का साया और 'टुकड़ों' में शेड्यूल
देश के पांच राज्यों (बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित) में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शुरुआती 20 मैचों का ही कार्यक्रम घोषित किया है. बाकी मैचों का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के तालमेल के साथ बाद में जारी किया जाएगा.

रायपुर में 13 साल का सूखा खत्म
इस सीजन की सबसे बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस के लिए है. रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम 13 साल बाद आईपीएल की मेजबानी करेगा. आरसीबी ने इसे अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे रायपुर में फिर से चौके-छक्कों की गूँज सुनाई देगी.

सीजन की मुख्य बातें:

विवरण जानकारी
कुल मैच 84 (लीग + प्लेऑफ)
कुल टीमें 10 टीमें
प्रत्येक टीम के मैच 16 मुकाबले
फाइनल की तारीख 31 मई 2026
फाइनल वेन्यू एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

 

Share:

Leave A Reviews

Related News