
नई दिल्ली. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO 15 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस Qualcomm का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
iQOO 15 12GB + 256GB और 16GB + 512GB रैम व स्टोरेज मेमोरी विकल्पों में उपलब्ध होगा. फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है, जो 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.
फोन की सबसे खास बात इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें सिंगल-लेयर वीसी कूलिंग सिस्टम है जो डिवाइस को ठंडा रखता है. नवीनतम एंड्रॉइड 16-आधारित ओरिजनओएस 6 भी इसमें मिलता है. iQOO 15 की कीमत 65,000 से 70,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है.
Leave A Reviews