Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लाड़ली बहना योजना से आरती नामदेव को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की जरूरतें पूरी करना हुआ आसान


मैहर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्रीमती आरती नामदेव भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को सहजता से पूरा कर रही हैं। आरती नामदेव बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण आवश्यक खर्चों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था।

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिलने वाली 1 हजार 500 रुपये की मासिक राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनी है। इस राशि से वे बच्चों की आवश्यक जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। आरती नामदेव कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास मिला है। अब छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सुविधा हो रही है। आरती नामदेव लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिले इस आर्थिक संबल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

Date & Time : 2026-09-22 10:44:56

Share:

Leave A Reviews

Related News