Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिचोली: ग्राम आलमपुर में उत्साह के साथ मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती


चिचोली। महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा एवं जनजातीय समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती रविवार को ग्राम आलमपुर में  उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा देश की आजादी और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य डोम सिंह कुमरे, सानू कवड़े, अशोक यादव, लक्ष्मण वरकड़े, प्रकाश उईके, अनिल कुमरे, श्रवण सलामे, लोकेश इवने, धर्मदास करोचे, देवेश कुमरे, करण मस्कोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस, संघर्ष और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Date & Time : 2026-11-16 08:42:23

Share:

Leave A Reviews

Related News