Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर जिले के छात्रों के लिए आधार कैम्प जरूरी, APAAR ID और UDISE प्रोग्रेशन अटका तो कार्रवाई - जिला शिक्षा केंद्र का आदेश


रामनगर/मैहर 9 सितंबर 2026. कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र (समग्र शिक्षा अभियान), जिला सतना द्वारा कलेक्टर महोदय की टीएल बैठक में दिए गए निर्देश के बाद एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है.

क्रमांक / जिशिकें / ईएण्डआर / 2026 / 1460, सतना दिनांक - 8/9/26 के तहत समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त BRC / जनपद शिक्षा केंद्र समन्वयक और समस्त संकुल प्राचार्य (हाई / हायर सेकेंडरी) जिला सतना एवं मैहर को निर्देशित किया गया है कि जिले में छात्रों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए आधार कैंप संचालित किए जा रहे हैं.

क्या है आदेश में -
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि आधार कैंप में छात्रों के आधार संबंधी सभी कार्य जैसे नया आधार कार्ड बनाना, आधार में संशोधन किए जा रहे हैं. 5 से 7 आयु वर्ग एवं 15 से 17 आयु वर्ग के छात्रों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन (MBU) निःशुल्क है. इसके अलावा आधार संबंधी कार्य हेतु निर्धारित शुल्क रसीद ऑपरेटर द्वारा दिया जाना और शुल्क का भुगतान किया जाएगा.

निर्धारित शुल्क -
- 5 से 17 आयु के बच्चों का MBU – निःशुल्क
- 17 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का MBU – Rs. 125/-
- Non mandatory biometric update (किसी भी उम्र के लिए) – Rs. 125/-

इस संबंध में पूर्व में राज्य शिक्षा केन्द्र से पत्र क्रमांक / जिशिकें / ईएण्डआर / 2026 / 954 दिनांक 25.06.2026 के साथ SOP का परिशिष्ट III भी भेजा गया था, जिसमें शुल्क का विवरण दिया गया है.

0-5 वर्ष के बच्चों के लिए आवश्यक दस्तावेज -
जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड (यदि बना हो तो), माता या पिता का आधार, माता-पिता के आधार पर बच्चे का नाम. स्पेलिंग सुधार, जन्मतिथि सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की चेकलिस्ट जारी की गई है.

5-18 वर्ष के बच्चों के लिए -
जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता के आधार में बच्चे का नाम जुड़ा होना, गजेट नोटिफिकेशन, My Aadhaar से लॉगिन के माध्यम से पिता के नाम में सुधार की प्रक्रिया.

जिला शिक्षा अधिकारी, सतना / मैहर द्वारा सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के छात्रों के आधार को नजदीकी आधार कैंप या आधार नामांकन केंद्र में अनिवार्य रूप से अपडेट कराना सुनिश्चित करें, जिससे U-DISE पोर्टल में छात्रों के प्रोग्रेशन एवं APAAR ID निर्माण में प्रगति संतोषजनक हो सके.

आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर जिला सतना / मैहर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना / मैहर को भी भेजी गई है.

Date & Time : 2026-09-09 07:55:32

Share:

Leave A Reviews

Related News