Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर का महिला बैंड बनाने के लिए कलेक्टर मुखर्जी ने किया प्रोत्साहित


मैहर। कलेक्टर मती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय में शास्त्रीय वाद्य बृंद की कलाकारों  ज्योति चौधरी और  सोनाली से मुलाकात कर उन्हें मैहर का सम्पूर्ण महिला बैंड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।कलेक्टर मती मुखर्जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला बैंड एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

प्रधानमंत्री  मोदी के कार्यक्रम और जी-20 सम्मेलन में मैहर की स्थानीय कलाकारों  चौधरी और  सोनाली ने प्रस्तुति देकर जिले को गौरवान्ति किया उल्लेखनीय है कि शास्त्रीय वाद्य बृंद की मैहर की स्थानीय महिला कलाकारों  चौधरी और  सोनाली ने दिल्ली में आयोजित जी -20 सम्मेलन में वैश्विक पटल पर प्रस्तुति देकर जिले को गौरवान्ति किया और मैहर को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है।

इसी के साथ उक्त कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सतना में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री  मोदी से भी सरहाना प्राप्त की है।

Date & Time : 2026-09-01 12:46:14

Share:

Leave A Reviews

Related News