Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर: कांग्रेसजनों ने किया गांधी और शास्त्री को नमन, सत्य-अहिंसा का लिया संकल्प


नरसिंहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के तत्वावधान में विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, सादगी और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को दोहराया।

ग्राम उमरिया में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनीराम पटेल के संयोजन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल की अध्यक्षता में विशेष संगोष्ठी और जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर विचारधारा और जीवन दर्शन हैं। किसी भी हत्यारे की गोली गांधी की विचारधारा को समाप्त नहीं कर सकती। उनके विचार सदैव जीवित रहकर आने वाली पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और मानवीय मूल्यों का मार्ग दिखाते रहेंगे। उन्होंने वर्तमान दौर में समाज के भीतर आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष और शुचिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका दिया गया 'जय जवान, जय किसान' का अमर नारा देश की सुरक्षा और कृषि समृद्धि की आधारशिला है। शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति निःस्वार्थ समर्पण आज भी सार्वजनिक जीवन में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।

जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अजय दुबे और आशीष गुप्ता के अनुसार, समारोह में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, मैथिलीशरण तिवारी, संगठन महासचिव शैलेंद्र सिंह, लाखन सिंह पटेल, देवेंद्र सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, विधानसभा प्रभारी गणेश पटेल, प्रताप पटेल सहित ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Date & Time : 2026-10-02 14:28:45

Share:

Leave A Reviews

Related News