
मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में अब खिलाड़ियों को न केवल मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी कड़े अनुशासन का पालन करना होगा.
नए नियमों की बड़ी बातें:
नो फैमिली ट्रैवल: खिलाड़ी अब अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ टीम बस में सफर नहीं कर पाएंगे. परिवार के सदस्यों को अलग गाड़ी से आना होगा.
मैच-डे प्रैक्टिस बैन: मैच वाले दिन किसी भी तरह के प्रैक्टिस सेशन या फिटनेस टेस्ट की इजाजत नहीं होगी.
ड्रेस कोड सख्ती: मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी या फ्लॉपी हैट पहनने पर पाबंदी है. उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगेगा.
प्रैक्टिस और स्टेडियम के लिए विशेष प्रोटोकॉल
बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम सहित अन्य वेन्यू पर प्रैक्टिस के लिए अलग इंतजाम किए हैं.
एक्सक्लूसिव विकेट: हर टीम को अपने आवंटित प्रैक्टिस विकेट का ही इस्तेमाल करना होगा. अगर एक टीम का सेशन जल्दी खत्म होता है, तब भी दूसरी टीम उस पिच को नहीं छू सकेगी.
ओपन नेट्स पर रोक: अब किसी भी टीम को 'ओपन नेट्स' की अनुमति नहीं दी जाएगी. खिलाड़ियों को स्टेडियम तक भी टीम बस में ही आना अनिवार्य है.
ब्रॉडकास्ट और कैप का नियम
दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई ने 'ऑरेंज' और 'पर्पल' कैप धारकों के लिए नया नियम बनाया है. अब इन कैप्स को जीतने वाले खिलाड़ियों को मैच के शुरुआती दो ओवर तक इन्हें पहनना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे LED बोर्ड के सामने न बैठें ताकि स्पॉन्सरशिप विजिबिलिटी में बाधा न आए.
जुर्माने का प्रावधान
नियमों को लेकर बीसीसीआई इस बार काफी गंभीर है. PMOA (Player and Match Officials Area) स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड लाना अनिवार्य है. कार्ड न लाने या ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर पहली बार चेतावनी और दूसरी बार नकद जुर्माना लगाया जाएगा.
Leave A Reviews