Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली ₹5,000 की सहायता, पहली डिलीवरी के समय बनी मजबूत संबल


मैहर, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-10 निवासी श्री काजल सिद्धीकी भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।

काजल सिद्धीकी बताती हैं कि उनकी पहली डिलीवरी के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें 5,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।

उन्होंने बताया कि योजना से मिली सहायता से उन्हें स्वयं तथा नवजात बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहूलियत हुई। परिवार के लिए यह आर्थिक सहयोग कठिन समय में संबल बना और आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली। काजल सिद्धीकी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिलाओं और माताओं के लिए उपयोगी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

Date & Time : 2026-09-22 10:48:52

Share:

Leave A Reviews

Related News