
रामनगर. आधार कार्ड लाओ और फटाफट कर्जा ले जाओ, की हकीकत अब खुलकर सामने आ रही है,जिसके चलते उपभोगताओं को कर्ज की ब्याज के साथ सालो-साल तक चुपचाप कटौती करके बैंक व फाइनेंस कंपनी के सहयोग से डकैती जारी है.
ग्राम देवरी कलां थाना रामनगर निवासी सावित्री पति नारेंद्र लोनी ने रूरल कंज्यूमर ड्यूरेबल के तहत आधार कार्ड जमा करके रामनगर से सामग्री खरीदी थी,जिसका फाइनेंस बजाज फाइनेंस लिमिटेड कंपनी ने किया था, सावित्री ने ईएमआई की सारी राशि किस्तों में सम्बन्धित दुकानदार/फाइनेंस कंपनी को जमा कर दी.

ऋण की मियाद 04/नवम्बर 2025 को पूरी हो गई,लेकिन उक्त उपभोगता महिला के इंडियन बैंक रामनगर शाखा के खाते से 2 नवम्बर से लेकर 11 नवम्बर तक मे एक दिन में कईं-कईं बार रिन चार्ज ईएमआई के रूप में 354 रुपये कटते रहे,जिसके चलते लाडली बहना की सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि गबन हो रही है
इसी तरह नारेंद्र लोनी जिसने बजाज फाइनेंस से ही कंज्यूमर लोन के रूप में फाइनेंस स्वीकृत हुआ था,जिसकी ऋण चुकाने की अंतिम क़िस्त 29/11/2024 को थी,उपभोगता ने पूरा ऋण चुका दिया एनओसी भी जारी हो गई,और जब उसके लिंक अकाउंट में कोई राशि आई तो उसका भी पैसा कट गया जिसके चलते अब उपभोगता ने बैंक खाते में पैसा ही डालना बन्द कर दिया है.

इस सम्बन्ध में बैंक प्रबंधन कहता है कि राशि फाइनेंस कंपनी काट रही है और फाइनेंस कंपनी अमरपाटन में बैठने वाले कहते है पैसा बैंक काट रहा है. अब ग्रामीण गरीब उपभोगता बैंक व बजाज फाइनेंस कम्पनी के चक्कर लगा रहा है,और उसकी सुनवाई कही नही हो रही,और बैंक खाते से राशि डिडक्ट हो रही है,ऐसी हालत में कौन संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगा कह नही सकते.
Leave A Reviews