Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा: कोदो की रोटी और चने की भाजी बनी ज़हर, एक ही परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से बीमार

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है. सेमरिया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में शनिवार 3 जनवरी को दोपहर का भोजन करने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई. कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने के कुछ ही देर बाद एक मासूम बच्चे सहित सभी को तेज पेट दर्द, उल्टियां और चक्कर आने लगे.

परिजनों के अनुसार, भोजन करने के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर ही परिवार के पुरुष, महिलाएं और बच्चा एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे. घर में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी वाहनों से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया.

परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले पीड़ितों को सेमरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां न तो समुचित इलाज की व्यवस्था थी और न ही एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई. इसके बाद सभी को निजी साधनों से रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लाया गया.

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यह मामला गंभीर फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है. बीमार पड़े लोगों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. सभी को हाई-ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है, वहीं भोजन में इस्तेमाल किए गए अनाज और सब्जी की जांच की भी मांग उठ रही है.

Share:

Leave A Reviews

Related News