Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा-मुम्बई स्पेशल टे्रन होगी संचालित

जबलपुर, देशबन्धु. रेलवे बोर्ड दिल्ली द्वारा यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए नए वर्ष 1 जनवरी एवं 8 जनवरी को ट्रेन क्रमांक 02187 एवं वापसी 2 जनवरी एवं 9 जनवरी को मुम्बई से रीवा संचालित करने को लेकर अनुमति प्रदान की है।

यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को शाम 3.50 बजे रीवा से शुरू होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर दूसरे दिन दोपहर लगभग 12 बजे मुम्बई पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी 2 एवं 9 जनवरी को मुम्बई से शुक्रवार 1.30 बजे रवाना होकर उल्लेखित शहरों से होकर दूसरे दिन सुबह 9.45 बजे रीवा पहुंचेगी।

रेलवे प्रबंधन ने इसमें 2 एसएलआर 12 सामान्य कोच 4 एसीसीएन, 1 प्रथम श्रेणी 1 एसीसीडब्ल्यू कोच कुल 24 कोच से इस ट्रेन को संचालन किए जाने की व्यवस्था की है। 

Share:

Leave A Reviews

Related News