Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गढ़ाकोटा रोड पर चलती कार बनी 'चिता', डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

सागर. सागर-दमोह रोड पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. गढ़ाकोटा के रहने वाले डॉ. नीलेश कुर्मी की कार में अचानक आग लग गई, जिसमें उनकी पत्नी सीमा कुर्मी (पटेल) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस भीषण आगजनी में डॉक्टर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन उनकी पत्नी कार के भीतर ही फंस गईं. घटना 'चनाटोरिया' के पास सुबह करीब 4 बजे की है.

परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाई उलझन
मृतका के भाई लोकेश पटेल के बयानों ने इस पूरे मामले को संदेहास्पद बना दिया है. लोकेश के अनुसार:

सुबह 4 बजे डॉक्टर का फोन आया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं.

थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि एक्सीडेंट हो गया है.

अंत में बताया गया कि कार में आग लग गई है और सीमा जल गई है.
एक ही घटना को लेकर बार-बार बदलते इन बयानों के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

CNG किट या कोई और साजिश?
जिस कार में आग लगी, उसमें CNG किट लगी हुई थी. शुरुआती अंदेशा गैस लीकेज का लगाया जा रहा है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कार के अवशेषों से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह पता चल सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या जानबूझकर लगाई गई.

पुलिस की कार्रवाई
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर उस बिंदु की जांच की जा रही है जो संदेह पैदा कर रहा है. डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह अपनी पत्नी को बचाने में असमर्थ क्यों रहे.

Share:

Leave A Reviews

Related News