
उमरिया. विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना पनपथा कोर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 460 की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, झलवार निवासी कुसुम बाई महुआ बीनने के लिए जंगल गई थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शरीर पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इंदवार पुलिस ने भी मामले की पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
परिक्षेत्र अधिकारी रमेश सिंह पाटले ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले से मृत्यु की बात सामने आई है।
घटना के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त तेज कर दी है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके और वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Leave A Reviews