Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अनूपपुर जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, पटरी पार करते समय महिला मालगाड़ी की चपेट में आई, मौत

अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पटरी पार कर रही एक महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान 47 वर्षीय हमीदा बेगम, निवासी ग्राम पंचायत जमुडी, वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल चौकी प्रभारी कमलेश परस्ते ने बताया कि बुधवार सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म 3/4 तक जाने के लिए सुविधाजनक ओवरब्रिज की कमी है, जिससे यात्रियों को अक्सर जान जोखिम में डालकर पटरी पार करनी पड़ती है।

रेलवे द्वारा बनाया गया ओवरब्रिज टिकट काउंटर से लगभग 300 मीटर दूर है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं, पुराना पैदल पुल तोड़ा जा चुका है और नए पुल का निर्माण कार्य अभी धीमी गति से चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द नए ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की मांग की है।

फिलहाल, मामले को जांच के लिए रेलवे पुलिस को सौंपा जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News