Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नागपुर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं की कार, 3 की मौत, 6 नागपुर रेफर


बैतूल. बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दंपत्ति (पति-पत्नी) और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका पुलिस जानकारी के अनुसार, कार (MH 49 C 4756) में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के समीप स्थित बूटीबोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले थे। वे सभी एक साथ सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए निकले थे। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि अलसुबह चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे उसे किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में 3 की मौत, 9 लोग घायल हादसे में जान गंवाने वालों में 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया शामिल हैं, जबकि तीसरी मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 6 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में 10 वर्षीय बालक समेत कई महिलाएं शामिल हैं।

कटर और कड़ी मशक्कत से निकाले गए लोग टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था और छत क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थिति यह थी कि आगे की सीट पीछे खिसक गई और लोग कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Date & Time : 2026-08-22 06:23:46

Share:

Leave A Reviews

Related News