
सतना विकासखंड नागौद में जनजाति गौरव दिवस एवं महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में रमाशंकर एवं जितेंद्र सिंह, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 2 की अध्यक्ष सीमा, सेक्टर क्रमांक 1 की अध्यक्ष कमला कपाड़िया, सरोज गुर्जर, समीक्षा सिंह, विवेक प्रताप सिंह एवं निकिता पांडे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उनके अदम्य साहस, संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं देश की स्वतंत्रता तथा जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए दिए गए उनके ऐतिहासिक योगदान पर विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही जनजाति गौरव दिवस के ऐतिहासिक महत्व, जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं समाज के विकास में जनजातीय महापुरुषों के योगदान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, परामर्शदाताओं एवं विद्यार्थियों ने जनजातीय गौरव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत सोहावल विकासखंड की कक्षाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यकर उपायुक्त नवीन सिंह धुर्वे रहे।
इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने जनजातीय गौरव, एकता और अधिकारों से जुड़े नारे लगाकर जागरूकता का संदेश दिया।
Leave A Reviews