Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जंगली सूअर का हमला: खेत में काम कर रहे मां-बेटे गंभीर घायल, इलाके में दहशत


नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आड़ेगांव कला में गुरुवार दोपहर जंगली सूअर के हमले से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब मुन्नी बाई (55) और उनके पुत्र महेंद्र कुमार (30) खेत में काम कर रहे थे।

अचानक आए जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूअर को भगाया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला मुन्नी बाई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया है, जबकि महेंद्र कुमार का इलाज गाडरवारा के स्थानीय अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Share:

Leave A Reviews

Related News