Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, 'लाला गैंग' ने दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

जबलपुर. शहर के आधारताल और गोरखपुर थाना क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया पर वायरल एक सनसनीखेज वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर 4-5 बदमाश बुरी तरह पीट रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'लाला गैंग' के नाम से साझा किया गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल फैल रहा है.

वायरल वीडियो 'Nikki Thakur81' नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है. आरोपी की प्रोफाइल पर धमकियां और फोटो में चाकू व शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं. वीडियो के कैप्शन में "लाला गैंग आधारताल" और "पीयूष लाला गैंग" जैसे शब्द हैं, जो स्थानीय अपराधियों की ओर इशारा करते हैं.

आधारताल थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की लोकेशन की पुष्टि की जा रही है. गोरखपुर पुलिस के अनुसार, मुख्य संदेही निक्की ठाकुर आदतन अपराधी है, जिस पर हाल ही में चाकूबाजी का मामला दर्ज हुआ था. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

हैरानी की बात यह है कि घटना के बावजूद अभी तक कोई पीड़ित थाने शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा है.

Share:

Leave A Reviews

Related News