Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अनूपपुर में एनएच-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच चौहान पेट्रोल पंप के आगे आमाडांड मार्ग पर हुआ।

सूचना मिलने पर 100 डायल और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम फुलकोना निवासी महावीर चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र दीपक चौधरी के रूप में हुई है। घायलों में रिंकू चौधरी और एक अन्य युवक शामिल हैं।

बताया गया है कि दीपक चौधरी अपने पिता और दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद दीपक और उनके दो साथी बाइक से गांव लौट रहे थे। चौहान पेट्रोल पंप से आगे पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और दीपक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों घायल युवक बिना सूचना दिए अपने घर चले गए थे। पुलिस को आशंका है कि युवक शराब के नशे में हो सकते थे। फिलहाल पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News